Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बलुआ थाने का जबरा गुडवर्क, थाना प्रभारी सहित 12 पुलिस कर्मियों ने मिलकर पकड़ा 40 लीटर शराब, तस्कर हो गया फरार

अवैध देशी विदेशी शराब के साथ साथ शराब व बीयर भी पकड़ाया


Chandauli news: बलुआ पुलिस ने बुधवार को 40.80 लीटर शराब पकड़ने का दावा किया है। इसमें सर्विलांस व स्वाट का इस बार मदद नहीं लिया गया। बल्कि थाने के ही एक दर्जन पुलिस कर्मी थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब पकड़ने का दावा किये है। थाने के सभी जबाजों को लगे होने के बाद भी तस्कर पुलिस कर्मियों के सामने निकल गया।


पुलिस के लिखापढ़ी के अनुसार बलुआ थाने में तैनात उ0नि0 राजेश सिंह मय हमराह के साथ पपौरा बाजार से गस्त करते हुए चौकी कैलावर वापस जा रहे थे तभी सिकरौरा मोड़ से करीब 200 मीटर पूरब रोड पर महुअरिया गांव के सामने से एक कार आती दिखाई दी। जो बिना पुलिस के टोकाटोकी के ही चालक पुलिस टीम को देखकर उतर कर भाग गया। अचानक से रास्ते में कार ख़डी होने पर पुलिस गाड़ी के सामने गयी और देखी JH10BU6416 नंबर कि एक सफ़ेद बैगनार ख़डी थी। चालक उतरकर भागा तो था लेकिन गेट भी खुला छोड़ दिया था। जिससे पुलिस को चेक करने में सरलता रहा। जाँच के दौरान गाड़ी से एक बोरी देशी शराब ब्लू लाईम कुल 144 पैकेट प्रति पैकेट में 200 ML कुल 28.8 लीटर अवैध देशी शराब तथा एक पेटी किंग फिशर बियर कुल 24 केन प्रति केन 500 ML कुल 12 लीटर सहित कुल 40.8 लीटर अवैध देशी शराब व बीयर बरामद किया गया। बिना तस्कर के शराब बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, एसएसआई अनंत कुमार भार्गव, उ0नि0 राजेश सिंह चौकी प्रभारी कैलावर, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान,हे0का0 रामकेश शास्त्री, थाने के तीनो कारखास हे0का0 जलभरत यादव, हे0का0 दीपचन्द गिरी व अनुज वर्मा के अलावा हे0का0 बन्टी सिंह, रोहित यादव, का0 धर्मेन्द्र कुमार सभी लोग मौजूद रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page