Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शराब तस्करी रोकने में सैदराजा पुलिस फेल, युवक की चली गयी जान

काजीपुर शराब की दुकान से हर रोज रात्रि में होती है तस्करी

पुलिस हत्या की घटना को ओवर टेक के चक्कर में बताया मारपीट से मौत




Chandauli news : सैदराजा में आये दिन शराब व पशु की गाड़ियां पर हो रही है। इसपर लगाम लगाने की बजाय इंस्पेक्टर के कारखास का इन तस्करों पर विशेष हाथ है। यही कारण है कि काजीपुर व अन्य ठेकों से शराब बिहार जा रही है। इसमें आस पास के आधार दर्जन से अधिक युवा लगे है। इसी शराब तस्करी के चक्कर में पिछले दिनों एक युवक कि पीट पीट कर तस्करों ने हत्या कर दिया। लेकिन पहले तो पुलिस ने पुते मामले को सिरे से ख़ारिज करते हुए ऐसे रोड एक्सीडेंट बता दिया। बाद में ज़ब सीसीटीवी मिला तब इसे हत्या मानी। सीसीटीवी में हत्यारों का पहचान हो गया था। जिसके कारण मामले का खुलासा पुलिस को दबे जुबान करनी पड़ी। हलांकि खुलासा करने के बाद हत्या के कारण को बताया कि सड़क पार करने में झगड़ा हुआ था।
पिछले दिनों काजीपुर शराब कि दुकान के पास चार युवकों का स्कूटी सवार दो युवकों को लाठी डंडे से पीटने का फुटेज आया। मारपीट में पीयूष कि मौत हो गयी। स्थानीय लोंगो का कहना है कि आये दिन ठेके के दुकान से युवक दो से तीन पेटी शराब लेकर बिहार बेचने जाते है। आस पास के कुछ लोग इसका विरोध करते है। उसमें कुछ ऐसे है कि धंधे में लिप्त लोंगो से वसूली करते है। जबकि इस मामले कि शिकायत कई बार प्रभारी से किया गया। लेकिन कारखासों के आगे नतमस्तक प्रभारी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आमदनी का 60% खुलेआम हिस्सेदारी लेते है। इस बात को लेकर कई दरोगा से बहस भी हो गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page