सैदराजा, बलुआ, शाहबगंज व बबुरी थाने पर नहीं सुनी जाती फरियाद

Chandauli news : थानों पर शिकायत लेकर फरियादी आएं तो उनके समस्या को गंभीरता से सुना जाय, पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार किया जाय। यह सब दिशा निर्देश लगभग प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक जन सुनवाई से पहले थाना प्रभारियों को देते है। यहां तक कि सौम्य व सालीन व्यवहार करने के लिए प्रदेश के मुखिया भी पिछले दिनों पुलिस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा। लेकिन इसका असर जनपद के आधा दर्जन थाना प्रभारियों के उपर नहीं पड़ रहा। इन थानों पर फरियादियों कि समस्या को गंभीरता से नहीं सुना जाता जिसके कारण फरियादियों को ऑनलाइन शिकायत करनी पड़ रही है।

थानों पर फरियाद न सुनने वाले थानों में सबसे उपर बबुरी थाना है। इस थाना क्षेत्र के फरियादि सबसे अधिक ऑनलाइन शिकायत किये है। दूसरे नंबर पर सैयदराजा थाना है। यहां के प्रभारी जन सुनावाई में समय देना उचित नहीं समझते। कमोवेश यही हाल बलुआ का है। यहां के प्रभारी पर आरोप है कि यह पुलिस अधीक्षक के नीचे के अधिकारियों का दिशा निर्देश भी एक कान से सुन दूसरे से निकाल देते है।

अलीनगर कि स्थिति यह है कि यहां के थाना प्रभारी सबसे अधिक समय जन सुनवाई में भले देते है लेकिन शिकायतों के निस्तारण व अपराध पर कार्य करने के लिए तैनात चार चार इंस्पेक्टर इनकी एक नहीं सुनते। जिसके कारण मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने वाले आंकड़े मेने इजाफा हुआ है।