धीना में चोरी कि घटनाओं का नहीं लिखा जाता था एफआईआर

Chandauli news : कहा जाता है अपराधियों कि कोई जाती नहीं होती, लेकिन अपराध का सीजन होता है। यह हम नहीं बल्कि पुलिस विभाग कि तैयारी व मुख्यालय के निर्देश पर चलने वाला अभियान इसकी पुष्टि करता है। जाड़े के दिनों में चोरी कि घटनाएं बढ़ती है इसे रोकने के लिए लगातार पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने मातहतों को निर्देश देते है कि पुलिस गस्त बढ़ा दे। लेकिन इसके बाद भी मातहत बेअंदाज है। रात्रि गश्त व पुलिस कि लापरवाही का अंदाजा यह है कि सकलडीहा में चोरी कि घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन यहां के प्रभारी घटना का खुलासा करने कि बजाय अपने धीना थाना के कार्यकाल वाले अंदाज में घटना को संदिग्ध बताने में लगे है।
दरसल बुधवार के दिन में सकलडीहा कोतवाली के सरेहुआ कला गांव में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने एक घर से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी कि घटना उस समय हुयी ज़ब पीड़ित अनिल पाण्डेय का गांव में ही पशु आहार की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी उसी कटरे में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। पीड़ित के अनुसार बुधवार को भी प्रतिदिन की तरह परिवार के सभी सदस्य सुबह घर पर ताला लगाकर दुकान पर चले गए थे। बेटी सानिया पाण्डेय संघती स्थित स्कूल चली गई थी। दोपहर करीब 2 बजे बेटी सानिया जब दुकान पर पहुंची, तो मां अनिता पाण्डेय के साथ खाना खाने घर आई।
दरवाजा खोल अंदर घुसी तो देखीं अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। जिसकी जानकारी उन्होंने पति को दी। घर में दिनदहाड़े चोरी कि घटना पर पहुंचे अनिल ने इसकी सूचना डायल 112 पर दिए। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिसे भुक्तभोगी नव बताया कि दो जोड़ी सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, मांग टीका, चार सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने का नेकलेस सहित अन्य सोने और चांदी के करीब 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात गायब थे। इसके साथ ही 70 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए थे। चोरी कि घटना को पुलिस संदिग्ध बता रही है। जबकि जिस दिन प्रभारी यहां ज्वाइन किये उसी दिन चोरो में सलामी देते हुए मिठाई कि दुकान में चोरी कि घटना को अंजाम दिए। आज तक मामले का खुलासा नहीं हुआ। यही नहीं धीना का कार्यकाल भी अपराध कि दृष्टि से बहुत सफल नहीं रहा यह बात अलग है कि वहाँ चोरी कि घटना के बाद मुकदमा नहीं लिखा जाता था। तभी तो 29 दिसंबर की रात्रि जय बहादुर यादव उर्फ बल्लर यादव 35 हजार रुपए नकदी और सोने की दो अंगूठी,एक कान का टप्स और चांदी का दो पायल उड़ा दिए। वहीं भरहुलिया हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और 8 हजार नकदी 31 दिसम्बर की रात्रि उड़ा ले गए। उसी रात्रि थाने के ठीक सामने स्थित महेश्वर सोनकर जो मुर्गा व मछली का व्यवसायी है उनके दुकान से 20 हजार रूपए उड़ा ले गए थे। लेकिन उन मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं कराये थे। यही नहीं पिछले दिनों महा शिवरात्रि पर कालेश्वर नाथ मंदिर में चैन स्नैचर हावी थे। इन सभी को पकड़ने में नाकाम रहे जबकि सीओ ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ ली। अब इन सभी से पूछ ताछ तक नहीं पुलिस कर पायी।