Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

आधा दर्जन थाना प्रभारी व एक दर्जन चौकी प्रभारी का स्थानांतरण

सैदराजा व बलुआ व नौगढ़ हुए साइड लाईन


Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को आधा दर्जन थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिए। इसके साथ ही एक दर्जन चौकी प्रभारी के क्षेत्र में भी परिवर्तन कर दिए. इसमें बलुआ, सैदराजा व नौगढ़ प्रभारी को साइड लाईन कर दिया गया। जबकि कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह को शाहबगंज व शाहबगंज था प्रभारी को सैदराजा भेजा गया है। महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रमोद यादव को नौगढ़ व नौगढ़ प्रभारी सुरेंद्र यादव को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। पीआरओ चंदन राय को इलिया व इलिया प्रभारी अरुण सिंह को बलुआ भेजा गया। बलुआ एसओ अतुल प्रजापति को एसपी रीडर बनाया गया। राजीव मल्ल को कंदवा थाना भेजा गया।


वहीं चौकी प्रभारियों के क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। राम सिंह को अलीनगर से शाहबगंज, राकेश कुमार राय को पुलिस लाईन से इलिया,रामभवन को बबुरी से न्यायालय सुरक्षा, मार्केण्डेय सिंह को सैदराजा थाना से धरौली चौकी इंचार्ज, जयकरण सरोज को चौकी प्रभारी कमालपुर, रामसेवक यादव को अलीनगर, सुनील कुमार को धरौली चौकी इंचार्ज से हटाकर सैदराजा थाना भेज दिया गया। राजेंद्र प्रसाद को पुलिस लाईन से सकलडीहा, सूरज को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर, अजय कुमार शर्मा को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी डेढावल, अभिमन्यु राय को चौकी प्रभारी से हटाकर सकलडीहा थाना पोस्ट कर दिया गया। संजय कुमार सिंह को चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर से हटाकर अलीनगर थाना पर पोस्ट कर दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page