- परिवहन विभाग कि सक्रियता से लोकेटरों सहित वाहन मालिकों में हड़कंप

Chandauli news : ओवर लोड ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में एआरटीओ के कारखास को जेल जाने के बाद चंदौली के एआरटीओ सर्वेश गौतम चर्चा में आ गए। इसके बाद आरटीओ वाराणसी ने विभाग कि छवि बचाने के लिए पूरे जोन के एआरटीओ को सड़क पर उतार दिए। बुधवार को आधा दर्जन जिले के परिवहन अधिकारियों ने मंडी के समीप ओवर लोड ट्रकों को रोकना शुरू कर दिए। इन अधिकारियो ने बुधवार को अपने इस अभियान में किसी कि पैरवी नहीं सुने। एक दर्जन ओवर लोड ट्रकों को जहाँ सीज कर दिए वहीं 20 से अधिक वाहनों का चालान किये। अचानक बिना किसी सूचना के परिवहन अधिकारियों के कार्यवाही से ट्रक मालिकों में हड़कंप मच गया। ट्रकों को पैसे के बल पर पास कराने वालों के फोन कि घंटिया लगातार बज रही थी लेकिन इस बार यह अधिकारी अपने दामन के दाग को धोने में पूरी ऊर्जा लगा दिए।

जिले में ओवरलोड का खेल हमेशा से चलता आ रहा है. बीच बीच में कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन इस अभियान कि जानकारी बिचौलियों को किसी न किसी माध्यम से पता चला जाता था। जो ट्रक मालिक व ड्राइवर तक बात पहुंच जाती थी। जिससे ट्रकें बिहार या फिर अन्य जनपद में ही ख़डी हो जाती थी। लेकिन पिछले दिनों एक ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत एडीजी से कर दिया। वहाँ उसने पूरा साक्ष्य रखा।
जिसके बाद एडीजी ने चंदौली पुलिस से सिपाही को गिरफ्तार करा लिए। सीधे एआरटीओ के कारखास कि गिरफ्तारी होने के बाद जांच कि आंच एआरटीओ तक पहुंचने लगी थी। एडीजी ने जोन के अधिकारियों को इस खेल का जांच करने के लिए लगाए। हर जिले में कमोवेश यही स्थिति है। जिसके बाद अब मामले जौनपुर, मिर्ज़ापुर, भदोही व चन्दौली के एआरटीओ को लेकर खुद आरटीओ वाराणसी मनोज वर्मा वाहन का जांच शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान अब आगे भी जारी रहेगा।