सुबह के चार बजे से स्नान हुआ प्रारम्भ, देर रात्रि से जुटने लगे स्नानार्थी
12 बजे रात्रि से पुलिस कर्मियों कि लगी ड्यूटी, सीओ लाईन ने संभाल रखी थी कमान, गायब रहे प्रभारी

Chandauli news : मौनी अमवस्या के अवसर रविवार को बलुआ स्थित मोक्ष दायिनी पश्चिम वाहिनी के निर्मल धारा में श्रद्धालुओं ने आस्था कि डूबकी लगाई। आस्थावानों को किसी प्रकार कि असुविधा न हो इसके लिए पुलिस बल कि तैनाती कि गयी थी। सीओ लाईन कृष्णमुरारी शर्मा रात्रि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के साथ व्यवस्था को संभाले थे। सुबह के चार बजते ही गंगा में स्नान का कार्य शुरू हो गया।

मौनी अमावस्या पर मौन स्नान करने कि मान्यता है। जिसके कारण कुछ श्रद्धालु स्नान करने से पूर्व मौन धारण किये हुए थे। जिसके कारण उन्हें आगे रास्ते में खडे लोंगो को हटाने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चहनियां चौराहे पर बैरियर लगा दिया गया था। जहाँ से चार पहिया वाहनों का बलुआ घाट कि तरफ जाना प्रतिबंधित था। हलांकि पुलिस कि इस व्यवस्था से पूर्व ही कुछ श्रद्धालु रात्रि में ही गंगा घाट पहुंच गए थे। जिसके कारण यह अपने ट्रैक्टर ट्राली जैसे वाहन को मेला क्षेत्र में लेकर पहुंच गए थे।
इसके साथ ही कुछ चार पहिया वाहन तो बलुआ प्रभारी के गेस्ट बताकर भीड़ में घुसने लगे जिन्हे पुलिस ने रोका। लेकिन थाना प्रभारी से परिचय होने के कारण उनके फोन से प्रतिबंध और भीड़ भाड़ के बावजूद भी अपने वाहन को लेकर सभी बैरियर को पार करते हुए थाने तक पहुंच रहे थे।
घाटों पर महिला व पुरुष कि ड्यूटी लगी थी लेकिन घाट पर तैनात होने कि बजाय ठंड के कारण आग के अलाव के पास पुलिस कर्मचारी ड्यूटी काट रहे थे। जिन्हे सीओ बीच बीच में उनके कर्तब्य का बोध करा रहे थे। लेकिन थाना प्रभारी खुद मेला से गायब दिखे. चौकी इंचार्ज कॉर्डलेस माइक से स्नानर्थियों को अपने समान कि सुरक्षा करने, पानी के शीतल होने, स्नान के बाद तबियत ख़राब होने आदि पर पुलिस को सूचना देने कि अपील करते दिखे। यही नहीं मेला में अधेड व नाबालिक युवकों के स्नैचर होने कि सूचना देते हुए इन सभी से सतर्क रहने कि अपील कर रहे थे।
महिला स्नैचर रही सक्रिय कई के गले से उड़ाई चैन :
मेला ड्यूटी में भले ही पर्याप्त पुलिस बल लगी थी लेकिन चैन स्नैचर महिलाएं पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कई स्नानार्थियों के गले से चैन व मंगलसूत्र उड़ा दी। ज़ब शिकायत करने पीड़ित कंट्रोल रूम तक पहुंच रही थी तो उन्हें सुबह आकर शिकायत करने सुझाव दिया जा रहा था।
वीडियो फोटो पर युवतियों ने जताई आपत्ति जब्त हुआ मोबाईल :
गंगा स्नान के बाद महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए एक दो वैकल्पिक चेन्जिंग रूम बनाया गया था जो घाट से काफ़ी दूर था। ऐसे में महिलाएं व युवतियां आपस में साड़ी व साल से पर्दा कर कपड़े बदल रही थी। उसमें कुछ युवक स्नान करने का वीडियो व रील बना रहे थे। जिसपर युवतियों ने आपत्ति किया। पुलिस से शिकायत भी कि जिसके बाद पुलुस मोबाईल को जब्त कर ली। फोटो वीडियो डिलीट कराते हुए मेला समाप्त होने बाद मोबाईल वापस करने का हिदायत दी।