
Chandauli news : भारत माला परियोजना निर्माण में बाधक बने मकान पर बुलडोजर चलाने से महिलाओं का धरना प्रदर्शन रोक नही पाया। सोमवार को एसडीएम मुग़लसराय व सीओ भारी पुलिस बल जेसीबी व पुकलैण्ड लेकर पहुंचे और निर्माण कि जद में आ रहे मकान का ध्वस्तिकरण करा दिए। एसडीएम का कहना है कि जिन लोंगो का भी जमीन मकान जा रहा है उसका मुआवजा दे दिया गया है। कुछ लोग पुनरस्थापन कि मांग को लेकर धरना रत थे। जिसके विषय में समझाया गया। इसके बाद इन लोंगो कि सहमति से मकान ध्वस्तिकरण कराया जा रहा है।

पंचफेड़वा से रांची तक निर्माण हो रहे भारत माला एक्सप्रेसवे में रेवसा में सबसे अधिक मकान चिन्हित हुआ है। जिसके लिए प्रशासन का कहना है कि सर्वें कराकर मुआवजा वितरित किया गया है। वहीं ग्रामीणों का आक्रोश है कि बिना पुनरस्थापन कराये ही बेघर कर रही है। जिसको लेकर लगातार धरना प्रदर्शन भी हुआ। महिलाओं ने धरना को एक सप्ताह बाद एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त किया था। उधर जैसे ही धरना समाप्त हुआ उसके दूसरे दिन ही अधिग्रहण खाली करने जेसीबी व पुकलैंड पहुंच गयी। जो देखते ही देखते वर्षो से ईंट संजोकर बनाये घर को पास के पत्ते कि तरह बिखेर दिए।