मुख्यमंत्री ने नहीं किया भोजन, मीनू में 26 आइटम अधिकारियों ने उड़ाए

Chandauli news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आये थे। उनके जनपद आगमन के प्रोटोकाल में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद विकास कार्य की समीक्षा किया जाना था। तय कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रशासन साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की गयी थी। वहीं मुख्यमंत्री को इन कार्यक्रमों के बीच भूख लग जाय इसका भी ध्यान रखा गया था।

मुख्यमंत्री भोजन की इच्छा जाहिर कर दे इसके लिए कोई पैकिंग नहीं बल्कि जिले के चर्चित होटल जहाँ जनपद के आला अधिकारी आये दिन पहुंचकर भोजन का लाभ लेते है। अधिकारियों के माप दंड पर खरा होने के कारण होटल के सबसे कुशल सेफों की पूरी फ़ौज कलेक्ट्रेट एक कमरे में लाव लशकर के साथ भोजन बनाने में लगी थी। साज सज्जा को देखकर यह लग रहा था जैसे वैकल्पिक नहीं बल्कि स्थायी रुप से रसोई बनाया गया है।

रोती,सब्जी, दाल सहित 26 आईटम मीनू में था। मशाला व बिना मशाला की सब्जी के अलावा दही, रायता तीन प्रकार का पापड़, सलाद आदि तैयार किया गया था। भोजन तैयार होने वाले स्थान पर एक दर्जन अधिकारी देखरेख में लगे थे। ब्यवस्था जिला पूर्ति विभाग को देना था। अधिकारियों के देख रेख में भोजन तैयार हो गया। सूत्रों की माने तो इसके बाद ही मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य टीम भोजन का जांच शुरू किया तो पता चला की पनीर ख़राब है। इसकी जानकारी के बाद ब्यवस्था में लगे कर्मचारियों के पैर तले जमीन खिसक गयी। आपा धापी में दूसरा पनीर बाजार से आया लेकिन मुख्यमंत्री ने भोजन करने से साफ माना कर दिया। उनके जाने के बाद अधिकारियों ने उन लजीज ब्यजनों से अपनी छुधा शांत किया
.