मुख्यमंत्री ने बैठक में विधायक को लताडा, सीएमअधिकारियों से ले रहे जानकारी, विधायक रथयात्रा का डिवाइडर तोड़ने का दे रहे थे सलाह
कैंट व सैदराजा विधायक पर भड़के मुख्यमंत्री

Varanasi 24news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सर्किट हॉउस में बैठक कर रहे थे। इस दौरान वह अपने जनप्रतिनिधियों से भी समस्या सुन रहे थे। तभी अचानक कैंट विधायक बीच में कूद पड़े। उन्होंने रथयात्रा चौराहा के डिवाइड को तोड़ने के लिए आवाज उठाया। कैंट विधायक के अचानक से बीच में कूदने पर पहले तो मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को अपने हल्की मुस्कान वाले अंदाज में सुन लिया। लेकिन उनका धैर्य बहुत देर तक साथ नहीं दिया। विधायक के बार बार यह बात कहने पर उनका पारा चढ़ गया दिया। उन्होंने उन्हें कड़ी चेतावनी देकर उन्हें चुप कराया।

सूत्रों कि माने तो मुख्यमंत्री बैठक में एक-एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर उससे उनके क्षेत्र की समस्या, जरूरत के विषय में पूछते हैं। यहीं क्रम चल रहा था जनप्रतिनिधि समस्या रख रहे थे। अधिकारी उसे नोट कर रहे थे। इसके बावजूद बैठक में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव बीच-बीच में बोलने लगे। वह लगातार मुख्यमंत्री से रथयात्रा चौराहे का डिवाइडर तोड़ने की बात कह रहे थे।कई बार बोलने पर योगी ने तल्ख लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सुगम यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाडर बनाए जा रहे हैं। डिवाइडर नहीं तोड़े जाएंगे। इसके बाद विधायक सौरभ शांत हुए।

मुख्यमंत्री के हाव भाव को एक और विधायक समझ नहीं पाए। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समस्याओं के बाबत अधिकारियों को उन समस्याओं से अवगत होने कि बात कह रहे थे। सौरभ श्रीवास्तव को डांट पड़ने के बाद सुशील सिंह के हस्तक्षेप व एक अधिकारी से बात करते देख मुख्यमंत्री ने देखते-देखते कहा-सुशील सिंह बैठक में रनिंग कमेंट्री बंद करिए। इसके बाद सुशील सिंह शांत होकर बैठ गए।