Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सैदराजा से संतोष व कंदवा थाने के एस आई गंगाधर लाईन हाजिर

ठेला खुमचा से पैसा लेने के आरोप में कंदवा, शराब पीने के आरोप में संतोष पर कार्यवाही


Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कंदवा थाने पर तैनात एसआई गंगाधर मौर्या व सैदराजा थाने पर तैनात एसआई संतोष कुमार को लाईन हाजिर कर दिए. यह कार्यवाही सीओ सदर के जांच आख्या रिपोर्ट पर किया गया है।
कंदवा थाने पर तैनात एसआई गंगाधर मौर्या पर दुकानदारों से पैसा वसूली करने का आरोप लगा था। जिसकी जांच सीओ सदर कर रहे थे। जांच आख्या के बाद एसपी ने कार्यवाही करते हुए एसआई गंगाधर को लाईन हाजिर कर दिए। जबकि पिछले दिनों शराब के नशे में सैदराजा थाने पर तैनात एस आई संतोष कुमार ने थाना प्रभारी के साथ वडसलुकी कर दिए थे। जिस पर थाना प्रभारी विंधेश्ववरी प्रसाद के रिपोर्ट पर संतोष कुमार को लाईन हाजिर किया गया है।
मंगलवार को कंदवा के तलाशपुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार को कुचल दिया था। प्रत्यक्ष दर्शियो का कहना है कि पुलिस परिजनों के पहुंचने से पूर्व मौके पर पहुंच गयी थी। जहाँ दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को तत्काल पीपी कीट में भरकर सील कर दिया। उस समय भी गंगा मौर्या वहां उपस्थित थे। ज़ब परिजन मौके पर पहुंचे तब पुलिस कि तत्कालिक कार्यवाही पर खिन्न हो गयी। इसके बाद वहीं परिजन समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए। धरना कि जानकारी के बाद मौके पर इंस्पेक्टर सदर विजय बहादुर सिंह, सैदराजा प्रभारी विन्दश्वरी पाण्डेय, एसओ कंदवा व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सैदराजा विधायक सुशील सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा देते हुए जाम को समाप्त कराया। हलांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया । पुलिस इन लोंगो को मनाने कि कोशिश कि लेकिन पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुआ। जिसके कारण पुलिस बैकफुट हो गयी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page