26 जिलों में जबरदस्त विरोध, प्रदेश चुनाव प्रभारी पर लगा आरोप
chandauli news : भारतीय जनता पार्टी के ढाई माह के जिलाध्यक्ष चयन प्रकिया में जबरदस्त विरोध के बाद 72 जिलों के नए जिलाध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। जबकि चयन के एक दिन पूर्व जबरदस्त विरोध व गुटबाजी सामने आयी। इसके कारण 26 जिलों में जिला अध्यक्ष का चयन ऐन वक़्त पर इन जिलों को सूची से बाहर कर दिया गया। नए जिलाध्यक्ष कि सूची भाजपा के लखनऊ कार्यलय से भेजी जाने लगी।

पार्टी सूत्रों कि माने तो जनवरी के पहले सप्ताह से जिलों में भाजपा में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय पर पिछले दिनों पार्टी कि बैठक में गंभीर आरोप लगे थे। उनके उपर अपने शुभचिंतकों को पुनः नियम क़ानून को ताक पर रखकर अध्यक्ष बनाये जाने का आरोप लगा था। इस बात को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ। यहां तक कि राष्ट्रीय नेतृत्व को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा था। चयन प्रकिया में धांधली होने कि भनक लगते ही कई दावेदारों ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई। भाजपा का एक गुट इस स्थगन चुनाव स्थगन को भी कहीं न कहीं अपनों को लाभ देने व चहेतों को जिलाध्यक्ष बनाने का सबसे आसान तरीका से देख रहे है। उनका कहना है कई जिन जिलों में चुनाव स्थगित हुआ है। वहाँ जिलाध्यक्ष की घोषणा नए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से हो सकती है।

यह हुए जिलाध्यक्ष
लखनऊ विजय मौर्य, लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी रायबरेली बुद्धिलाल पासी,हरदोई अजीत सिंह ‘बब्बन’ बलरामपुर रवि मिश्रा बहराइच ब्रजेश पांडेय,गोंडा अमर किशोर कश्यप,श्रावस्ती मिश्री लाल वर्मा, उन्नाव अनुराग अवस्थी,वाराणसी महानगर प्रदीप अग्रहरि, ग़ाज़ीपुर ओमप्रकाश राय,प्रतापगढ़, आशीष श्रीवास्तव, भदोही दीपक मिश्रा,मछलीशहर डा अजय कुमार सिंह,सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी,अमेठी सुधांशु शुक्ला, प्रयागराज गंगापार निर्मला पासवान
