विभागीय अधिकारी बिना तैयारी के साथ बैठक में आये तो अब होगी कार्यवाही

Chandauli news: पिछड़े जिले का दाग साफ करने के लिए जिलाधिकारी फेज 02 के तहत कार्य शुरु कराये है। लेकिन उनका यह अभियान कागजो पर ही सिमित है। एस बात का खुलासा तब हुआ ज़ब दिन में गर्मी का एहसास होने के कारण करोड़ो कि लागत से बने वतानुकूलित मीटिंग हाल कि सीलिंग एसी के ठंडक में सीएम डैश बोर्ड कि बैठक में अधिकारी मटर गस्ती करने पहुंच गए। इन लोंगो के पास कोई जबाब व कार्ययोजना नहीं थी। कारण कि ज़ब ऑफिस में बैठगे तब तो जानकारी रहेगी। यहाँ जिलापूर्ति अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी। जिसपर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए इन दोनों लापरवाह अधिकारियों को सो काज नोटिश पकड़ा दिए। इसके साथ ही अन्य अधिकारियो से कहा कि बिना जानकारी के बैठक में भाग लेने वालों को खिलाफ कार्यवाही होंगी।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप एवं विकास योजनाओं की ग्रेडिंग व रैंकिंग के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा करने और पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त कर रहे थे। जिसमें जिलापूर्ति व जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास के पास कोई जबाब नहीं था। इसके साथ ही आईजीआरएस में भी सबसे फिसड्डी दोनों विभाग रहा। विभागीय कार्य में लापरवाही पर शो-काज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागों में ई-ऑफिस संचालन कम होने पर वेतन रुकेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।