एटा का रहने वाला घूसखोर लेखपाल, 16 लाख का रखा है सिआज

Chandauli news: सकलडीहा तहसील के चहनियां क्षेत्र के हृदयपुर के लेखपाल पंकज यादव को एंटी करपश्न कि टीम ने उसे उसके किराये के मकान से 1000₹ घुस लेते गिरफ्तार कर लिया। किराये के मकान से बाहर निकालकर टीम ने पब्लिक के सामने हाथ धुलावाया इसके बाद इसे लेकर अपने साथ चली गयी। लेखपाल के गिरफ्तार होने कि सूचना विभाग में जंगल के आग कि तरह फैल गयी। लेखपाल संघ स्थानीय थाने पहुंच गए। जहाँ प्रभारी ने इस तरह कि सूचना से अनभिज्ञता जाहिर किया। धीना व बलुआ में भी पता लगाया लेकिन तहसील सर्किल के किसी भी थाने पर टीम घूसखोर लेखपाल को नहीं ले गयी। बल्कि मुगलसराय में ले जाकर मुकदमा दर्ज कराया।
15 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को सकलडीहा में चार बजे के आस पास छापेमारी तब किया ज़ब पीड़ित को लेखपाल ने अपने निजी आवास पर बुलाया। पहले से ही पैसे के लेन देन कि बात तय था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करपश्न से किया था।
सूत्रों कि माने तो घूसखोरी में इन्हे महारथ हाशिल है। एटा का रहने वाला लेखपाल पिछले चार वर्ष से सकलडीहा में तैनात है। इसके पास 16 लाख कि सिआज है। लेखपाल के गिरफ्तार होने के बाद
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सीओ स्नेहा तिवारी से मिलकर इसे अपहरण कि घटना बताये। हलांकि कुछ देर बाद ही मुगलसराय में मुकदमा लिखें जाने कि पुष्टि के बाद यह लोग शांत हुए। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।