सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद ब्यवस्था पर पानी फेर रहे स्नैचर सीसी टीवी लगाने के दावे हुए हवा हवाई

Chandauli news : महाशिवरात्रि को लेकर पिछले एक सप्ताह से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का डिंग हकाने वाली पुलिस के नाकामी का पोल खुल गया। सीसीटीवी फुटेज व अन्य दावों पर पानी फेरते हुए चैन स्नैचरों ने मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। स्थिति यह हो गयी जल चढ़ाने पहुंची महिला श्रद्धालुओं के गले से स्नैचर चैन, तो किसी के कान का कुंडल ही भीड़ का फायदा उठाकर ले गए।

रविवार को जिले के तीन मंदिरो सकलडीहा कोतवाली के कालेश्वर नाथ, सदर कोतवाली के माटीगांव पर चकिया के जागेश्वर नाथ पर अप्रत्याशित भीड़ होती है। उसमें भी कालेश्वर नाथ मंदिर पर पूरे जिले में सबसे अधिक भीड़ होती है। कालेश्वरनाथ स्वयं भू के साथ साथ काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से जुडा है। जिसकी मान्यता चन्दौली के साथ साथ अन्य जिलों व बिहार से भी लोग जल चढ़ाने आते है।
मंदिर पर भीड़ आशिक होती है जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों कि फ़ोर्स के आलावा पुलिस लाईन से भी ड्यूटी लगायी जाती है। इसके पूर्व सीओ, एसडीएम, जिला पंचायत व पी डब्लू डी विभाग के अधिकारी एक सप्ताह पूर्व से ही यहां कैमरा, बैरिकेरिंग आदि लगवाने लगते है। लेकिन पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर पानी फेरते हुए स्नैचर अपने कारनामें को बखूबी अंजाम दे रहे है। रविवार को महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने गयी महिला श्रद्धांलु प्रेमा सिंह के गले से स्नैचर चैन ले गए। वहीं दिघवट कि कौशिल्या के एक कान के कुंडल कि छिनैती कर लिए। वहीं सौरभ सिंह का मोटरसाईकिल चोर उड़ा ले गए।