Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

आधी अधूरी तैयारी के साथ मेला का भीड़ नियंत्रित करने उतरी सकलडीहा पुलिस

पटना लाईन के भोजापुर क्रसिंग पर आधी घंटी खड़ी रही ब्रह्मपुत्र मेल

भोजापुर तिराहे पर न हल्का इंचार्ज दिखे न ही ड्यूटी में लगी पुलिस


Chandauli news: महाशिवरात्रि पर भीड़ को नियंत्रित करने सुलभ दर्शन आदि विन्दुओं पर तैयारी करने जैसी पुलिस कि योजना रविवार को धडाम से गिर गया। ट्रैफिक कंट्रोल में सकलडीहा व यातायात पुलिस कि व्यवस्था सबसे खराब रही। जिसके कारण मेला क्षेत्र में जहाँ काफ़ी मुश्किलों का समाना करना पड़ा वहीं पटना लाईन पर ट्रैफिक व्यवस्था के कारण ब्रह्मपुत्र मेल को आधा घंटा रोकना पड़ा। बाद में पहुंची डायल 112 ने ट्रैक को खाली कराया तब जाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना हुयी।
महाशिवरात्रि के अवसर पर कालेश्वरनाथ मंदिर, चतुर्भुजपुर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। इसके अलावा चंदौली और सैदपुर से आने-जाने वाले वाहनों की भी भारी आवाजाही थी। इसी बीच क्रासिंग पर दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर तक वाहनों का तांता लग गया। भोजापुर तिराहे पर लगे पुलिस गायब मिले। जिसके कारण कई वाहन रेलवे ट्रैक पर ही खड़े हो गए। गेटमैन लगातार सायरन बजाकर गेट बंद करने की चेतावनी देता रहा, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं थे।गेट मैंन ने कंट्रोल को सूचना देते हुए 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र ट्रेन को रुकवाया
इसके साथ ही 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों को रोककर ट्रैक खाली कराया। इसके बाद गेट बंद किया गया तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुयी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page