जीवितपुत्रिका में मां के साथ पूजा घाट गया बालक नदी में डूबा

Chandauli news: पुत्र के दीर्घायु जीवन के लिए निर्जला जीवितपुत्रिका का ब्रत रखी मां के सामने ही उसका बेटा काल कवलित हो गया। जियुत बंधन का पूजन कर रही महिलाएं दहाड़े मार रोने लगी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर कंदवा एसओ मौके पर पहुंच गौतखोरों की मदद से शव का खोजबीन शुरू कर दी। देर रात्रि तक शव का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम के लिखापढ़ी की गयी हैं।
कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव से शाम चार बजे के आस पास पुलिस को सूचना मिली की कर्मनाशा नदी में दो बच्चे डूब गये हैं। जिसकी सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी प्रियंका सिंह मय हमराह पहुंच गयी। मौके पर पहुंची तो वहाँ का माहौल ही कुछ और था। वर्ती महिलाएं जो जियुत बंधन का पूजन करने पहुंची थी सब के सब घाट पर बिलाप कर रही थी। पुलिस के पूछताछ में पता चला की पीयूष यादव पुत्र पिंटू यादव, हिमांशु यादव पुत्र कालिका यादव दोनों गहरे पानी में चले गये। बालकों के डूबने की जानकारी के बाद मौके पर गौतखोरों से तलाश कराई। लेकिन पता नहीं चल रहा हैं।