सकलडीहा पुलिस के लापरवाही का अंजाम, मंदिर मे कीर्तन कर रहे लोंगो पर अराजक तत्व ने किया जानलेवा हमला
एक सप्ताह पूर्व दुर्गा माता मंदिर पर गांजा पीने से मना करने पर किया था हमला
Chandauli news: अवैध गांजा व शराब बेचवाने मे ऊर्जा खर्च करने वाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गांजा पीने से मना करने पर जानलेवा हमला करने वाले पर कोई कार्यावाही नहीं की। जिसका परिणाम रहा की अराजकता तत्व ने सोमवार को मंदिर परिसर मे कीर्तन कर रहे लोंगो के उपर मंदिर के त्रिशूल से हमला कर दिया। जैसी तरह अन्य लोग इसे पकड़े। जिसकी जानकारी पुलिस को दिया।
सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर स्थित शिव सरोवर नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। लेकिन सर्वजनिक स्थान पर शराब पीने व नशा खोरी करने वाले का चालान पुलिस कर रही है। लेकिन सकलडीहा पुलिस न तो ऐसे लोंगो पर प्रतिबंध लगा रही है और ना ही कस्बा सहित आस पास में बिक रही शराब व गांजे के बिक्री को पकड़ पा रही है।