पूर्व एसडीएम ने कराया था बेदखल, लेखपाल जे मिली भगत से भी हुआ कब्जा
आधा अधूरे लोंगो को पर हुआ था मुकदमा

Chandauli news : सकलडीहा तहसील के धरहरा गांव में खलिहान कि जमीनी पर अवैध कब्जा को लेकर दो पक्ष में ख़ूनी संघर्ष हो गया। एक तरफ से आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर तैनात लेखपाल पैसा लेकर लोंगो से सरकारी जमीनी कब्जा कराते है। पैसा लेने का प्रमाण भी पूर्व में वायरल हो चुका है। जिसपर एसडीएम कार्यवाही का संकेत दिए है। हलांकि दो पखवारा से उपर हो गया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी।
https://youtu.be/FcVyP6ON86o?si=VuIdLJyTmNlIqK9v
धरहरा गाँव में सरकारी जमीन वृहद रूप में है। जिस पर ग्रामीणों का कब्जा है। कब्जाधारियों से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पूर्व एसडीएम अनुपम मिश्रा के समय एक अभियान चला था जिसमे कब्जा मुक्त कराया गया था। उस दौरान अतिक्रमण कारियों पर मुकदमा भी हुआ था। लेकिन कार्यवाही आधी अधूरी हो पायी थी। अतिक्रमण करने वालों में से कुछ पर मुकदमा हुआ कुछ बच गए। एसडीएम के ट्रांसफर जाने के बाद वर्तमान एसडीएम से लेखपाल ने वहाँ कि स्थिति से अवगत नहीं कराया। इस लापरवाही के एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति ने खलिहान कि जमीनी जोतकर उसपर सरसो बो दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी कब्जा शुरू कर दिया। जिसको लेकर बुधबार के दिन जमकर लाठी डंडा चला। आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया।