Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कंदवा के रास्ते पार हो रही गौवंश, अधिकारियों ने कसी नकेल तो पकड़ गयी गौवंश कि गाड़ी

  • 24newstime.com के खबर का पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान



Chandauli news : कंदवा व इलिया के रास्ते लगातार गौ वंश कि गाड़ियां पार हो रही है। लेकिन थाना प्रभारियों के कान पर जूँ नहीं रेंग रहा था। जिसे 24newstime.com ने प्रमुखता से उठाया था। लगातार बार्डर के थानों पर गौतस्करों कि मिली भगत का पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संज्ञान लिया। सूत्रों कि माने तो इलिया व कंदवा को चेतावनी भी मिला चुकी है। जिसके बाद कंदवा में रविवार को एक वाहन से 12 राशि गौ वंश पकड़ लिया। कन्दवा पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज 12.04.2026 को 06.55 बजे ग्राम बरहनी पुलिस चौकी रामपुर रोड से 100 मीटर गेहूँ के खेत के पास से एक वाहन वाहन महिन्द्रा पिकअप बिना नम्बर प्लेट में से 12 राशि गोवंश जिंदा (11राशि गाय 01 राशि बछडा ) को लादकर बिहार ले जाते समय बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र यादव पुत्र बेचन सिंह यादव नि0 ग्राम महदेवा अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 109 (1) बी.एन.एस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page