बॉर्डर पर लगे कैमरे बंद, जमकर फल फूल रहा है गौ तस्करी
गौ तस्करी व अपराध रोकने के लिए लगाए गए थे डिजिटल कैमरे

Chandauli news : शराब तस्करी के नाम से बदनाम जिले कि छवि बनाने के लिए नई तकनिक के तहत 42 कैमरे लगाए जो अब विभाग के लिए सफ़ेद हाथी बन गया है। कारण की बॉर्डर के कैमरे बंद हो गए है। इस बात की जानकारी गौ तस्करों तक पहुंच गयी है। जो बिना डरे अपने कार्य को अंजाम दे रहे।
जिले में 42 कैमरे इस उम्मीद से लगाया गया था की यह अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ साथ जाम आदि पर निगाह रखेगा। बॉर्डर पर यह निगाह रखेगा जिससे गौ तस्कर मादक. पदार्थ की तस्करी आदि पर निगाह रखेगा। लेकिन वर्तमान समय में कैमरों की स्थिति यह है की सैदराजा के नौबतपुर, धरौली,कंदवा के ककरैत, इलिया के मालदह पुलिया के कैमरे बंद है। स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाकर मानीटरिंग के लिए यहां प्रभारी व कर्मचारियों की तैनाती की गयी है इसके बाद की स्थिति यह है। यह बात अलग है की मुगलसराय व पड़ाव क्षेत्र के कैमरे संचालित है लेकिन उपयोगिता भगवान भरोसे है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है की जांच करायी जा रही है कि जो कैमरे लगे है वह किस कारण से बंद है।