- थाना प्रभारियों से एसपी ने कहा पीड़ितों के शिकायत पर तत्काल दर्ज हो अभियोग

Chandauli news : जनपद आगमन के साथ ही एसपी आकाश पटेल ने यह संदेश दिया था कि मनबढ़ई नहीं होने दिया जायेगा। अपने संदेश कि शुरुआत एसपी ने मुगलसराय से प्रारम्भ किया है। सड़क पर ठेला खुमचा व दुकान लगाकर सड़क अवरोध करने वालों को नसीहत व अल्टीमेटम दें चुके है। इसके साथ ही ईएमआई एजेंटो को पुलिस लाईन बुलाकर समझा दिए है कि किसी वाहन स्वामी कि गाड़ी जबरदस्ती खींची तो लूट का मुकदमा लिखा जायेगा। इसके बाद बाजारों में छोटे ब्यापारी से लेकर गांव में ब्याज पर पैसा देने वालों कि तादात बढ़ती जा रही है। कर्ज लेने वाला मूलधन से भी ज्यादा पैसा ब्याज में दे देता फिर भी इन ब्याज माफियाओं कि पूर्ति नहीं होती। इसके लिए यह लोग समय समय और मारपीट जैसी घटना भी करते रहते है। अब यह ब्याज माफिया पुलिस अधीक्षक के राडार पर है।

शुक्रवार को थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाईन सभागार में बैठक करते हुए कहा कि अवैध रूप से ब्याज पर पैसा उधार देने वाले और कर्ज के नाम पर आम जनता का शोषण करने वाले ‘ब्याज माफियाओं’ को चिन्हित करें। जो बिना लाइसेंस के ब्याज र पैसा बाँट कर जबरन वसूली कर रहे है। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय अवैध ब्याज माफियाओं की सूची तैयार करें। विशेष रूप से उन लोगों पर नजर रखी जाएगी जो डरा-धमका कर या सादे कागजों व चेक पर हस्ताक्षर कराकर लोगों की संपत्ति हड़पने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई पीड़ित शिकायत लेकर थाने आता है, तो उसकी बात को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और साक्ष्यों के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाए।