Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

आईजीआरएस निस्तारण में लगातार चौथी बार जिले का प्रथम तहसील बना सकलडीहा

पति -पत्नि दूसरे व तीसरे स्थान पर, चकिया फिसड्डी



Chandauli news : आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल पर अक्टूबर माह के शिकायत निस्तारण कि रैकिंग सकलडीहा एक बार फिर से जिले के पांच तहसील में पहले स्थान पर व प्रदेश स्तर पर 61 वें स्थान पर अपना स्थान सुरक्षित कराया है। सकलडीहा तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त करने का यह चौथा मौका है। पिछले माह सकलडीहा व सदर दोनों समान अंक पाकर पहले स्थान पर था। जबकि अक्टूबर माह के रैकिंग में सदर तहसील तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
अक्टूबर माह के रैकिंग में सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज के नेतृत्व में आईजीआरएस के 100 अंक में से 96 अंक प्राप्त किया। जो जिले के अन्य चार तहसीलों में सबसे उच्चतम स्थान पर है। वहीं प्रदेश के 61 तहसील में अपने नाम दर्ज कराया। मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में 92 अंक पाकर जिले में दूसरा व प्रदेश के 104 वीं तहसील में शामिल हुआ। लगातार पति को पछाड़कर पहले व दूसरे स्थान पर जगह बनाने वाली सदर एसडीएम दिव्या ओझा कि तहसील अक्टूबर माह कि रैकिंग में 89 अंक प्राप्त किया। जिसकी वजह से यह जिले के पांच तहसीलों में तीसरे स्थान पर चली गयीं। इसके साथ प्रदेश में भी रैकिंग खराब हो गया। प्रदेश स्तर पर यह तहसील 134वीं स्थान पर चला गया। सबसे खराब प्रदर्शन चकिया का रहा। यह तहसील 51 अंक पाकर जिले के पांचवे व प्रदेश के 346वें स्थान पर चला गया। वहीं नौगढ़ तहसील 84अंक पाकर जिले में चौथे व प्रदेश के 174वें स्थान पर पहुंच गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page