बिसौरी गांव में दो पक्ष में जमकर चले लाठी व डंडे

Chandauli news : थाना से लेकर तहसील दिवस, पुलिस अधीक्षक से लेकर जिलाधिकारी तक रास्ते के विवाद को निस्तारित करने के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद भी मामला हल नहीं हुआ। स्थिति यह हो गयी कि दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे के आमने सामने हो गये। दोनों पक्ष ने एक दुसरे पर हमलावर हो गये। जिसमें एक कि हालत नाजुक बनी हुयी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में मंगलवार की देर शाम चंदन व विनायक के बीच काफी दिनों से चल रहे रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। पुलिस मामले में दो को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई हैं। मारपीट में एक पक्ष से चंदन (25) कुंदन (21) व शिला देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे पक्ष से विकास (23) व प्रदीप (25) को चोटें आई है। घटना को देख मौक़े पर अफरा-तफरी मच गयी। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। वही मौक़े से दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई हैं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घटना में घायल महिला का इलाज़ कराया जा रहा हैं। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाई की जा रही हैं।