जंगल में आधी रात को दोनों तरफ से सुनाई दी गोली कि आवाज
हत्या के 40 वें दिन बाद स्वाट व सर्विलांस के हाथ लगा बदमाश
गाजीपुर चन्दौली में कुल 35 से उपर मुकदमे
दोनों जिले कि पुलिस ने 25-25 का घोषित किया था ईनाम

Chandauli news : सोमवार के आधी रात में चकिया में गोली कि आवाज साफ सुनाई दी। हलांकि इस आवाज से लोंगो में दहशत नही हुआ। कारण कि आये दिन शादी विवाह में हर्ष फायरिंग एक शौक हो गया। हर किसी ने शादी का रश्म पूरा होने पर हर्ष फायरिंग होने का अंदाजा लगाया। लेकिन गोली कि आवाज के अचानक हुटर कि आवाज़ व गाड़ियों कि चहलकदमी के बाद लोंगो में दहशत पैदा कर दिया। क्षेत्र में एक दूसरे से फोन कर लोग जानकारी लेने लगे। जिसके बाद पता चला कि हर्ष फायरिंग कि बजाय पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुआ है।

सूत्रों कि माने तो स्वाट व सर्विलांस कि टीम धानापुर में मुट्टन यादव के हत्या के बाद तीन आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद भी अन्य आरोपियों के सुराग में लगी थी। सोमवार को सूचना मिली कि इस हत्या कांड का एक और आरोपी जो जरायम कि दुनिया में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ विशाल पासी चकिया क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ है। सर्विलांस कि टीम लोकेशन के साथ चकिया के लिए निकल पड़ी। सहयोग में चकिया पुलिस को साथ ले ली। लोकेशन के हिसाब से पुलिस ने विशाल व उसके एक अन्य साथी का घेराबंदी किया। जिसकी जानकारी उसे लग गयी। तब तक पुलिस उसे घेर चुकी थी। पुलिस ने विशाल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तब उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। अचानक फायरिंग के बाद पुलिस कुछ विचलित हुई तब तक उसका एक साथी फायर झोंकते हुए भाग निकला। पुलिस भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाया। जो विशाल के पैर में लग गयी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसके हाथ से असलहा दूर जा गिरा जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचते हुए घायलवस्था में चकिया अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल के साथ मुठभेड़ होने कि जानकारी के बाद रात में ही वरिष्ठ अधिकारीयों कि टीम अस्पताल पहुंचकर घटना कि जानकारी लिया।
जरायम कि दुनिया में विशाल का आपराधिक रिकार्ड व पुलिस के साथ मुठभेड़ कि आधिकारिक जानकारी कुछ देर में…….