Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कंदवा, इलिया गौतस्करी में अव्वल, आईजीआरएस निस्तारण में फिसड्डी

  • महिला थाना प्रदेश के 1559 वें नंबर पर
  • छह थानों की काबिलियत से जिला को मिला पहला स्थान




Chandauli news : मार्च माह में जनता की शिकायत पर गंभीरता दिखाने वाले छह थानों के परफार्मेन्स से जिला प्रदेश में पहला स्थान पर गया। लेकिन थानावार समीक्षा में कंदवा, इलिया, महिला थाना, धानापुर सकलडीहा व मुगलसराय की स्थिति सबसे ख़राब रही। यहां थाने प्रदेश के 1600 थानों में सबसे निचले पायदान पर है। इसमें महिला थाना, मुगलसराय व धानापुर के नाम यह रिकार्ड पिछले लगातार तीन माह से बना हुआ है।
प्रदेश सरकार ने अपनी जनसमस्या लेकर अधिकारियों तक पहुंचने वाले पीड़ितों के शिकायत को अब ऑनलाइन पोर्टल पर अपालोड कराकर उसके निस्तारण की व्यवस्था लागू की है। जो आईजीआर के माध्यम से संबंधित विभाग व उनके कार्यालय अधीक्षक के पास पहुंचता है। जिसकी हर माह मुख्यमंत्री कार्यालय से मॉनिटरिंग होती है। वही शिकायती पत्र के निस्तारण पर पीड़ित से फीडबैक भी लिया जाता है। मार्च माह के शिकायत निस्तारण की समीक्षा में चंदौली प्रदेश के पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। यह रिकार्ड जिले के छह थानों पर प्राप्ताँक के कारण मिला है। जबकि थानावार समीक्षा में प्रदेश के 1600 थानों के सबसे निचले पायदान पर अधिकांश थाने है। सबसे ख़राब स्थिति महिला थाना की है। जो प्रदेश के 1559 वें स्थान पर है। जनवरी माह में भी यह थाना 1576 वें स्थान पर रहा। इसके आलावा धानापुर की स्थिति लगातार तीन माह से ख़राब है। जनवरी माह में यह थाना प्रदेश के 1413 वें स्थान पर रहा। इसके बाद भी यहां कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया फ़रवरी माह में 1556 वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं मार्च माह में 1547 वें स्थान का रिकार्ड रहा। कंदवा थाना जनवरी व फ़रवरी माह में पहले स्थान पर रहा जबकि मार्च माह में प्रदेश के 1570 वें थाने के रूप दर्ज हो गया। वही स्थिति इलिया की है। जवनरी व फ़रवरी माह में प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाला थाना मार्च माह में 1497 वें स्थान पर पहुंच गया। बॉर्डर का यह थाना जहाँ गौ तस्करी रोकने मे पूरी तरह से विफल है वही जन शिकायतों पर भी फिसड्डी है। सकलडीहा की स्थिति भी पिछले दो माह में ठीक रहा। लेकिन मार्च में 1497 स्थान पर पहुंच गया।
यह थाने अव्वल : प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिला है। जिसमें अलीनगर, बबुरी, चकिया, शाहबगंज, नौगढ़, धीना बलुआ व सैदराजा शामिल है। यह सभी थाने 100 अंक में 100 अंक प्राप्त किये है। जबकि चन्दौली,मुगलसराय 99, इलिया,सकलडीहा 98, चकरघट्टा 97, धानापुर 95, महिला थाना 94 व कंदवा 90 अंक प्राप्त किया है

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page