आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश के 1590 थानों से पीछे महिला, धीना, धानापुर मुगलसराय व बबुरी ,फिर भी जिला प्रदेश का बना टॉपर
चार माह बाद 65 वें स्थान से उपर उठा जिला, थानों से लगातार असंतुस्ट हो रहे फरियादि

Chandauli news : चार माह बाद जिला आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में नंबर एक पर आया है। जिले को यह गौरव प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस निस्तारण के 135 अंक प्राप्त करने मिला है। जबकि जिले का पांच थाना का जनता के प्रति इतना संबेदनशील है कि उसे प्रदेश के 1590 थानों में सबसे निचले पायदान जगह मिला है।

पिछले चार माह से जिला पुरे प्रदेश में टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया। इसके पीछे विभागीय जानकारों का कहना है कि न्यायालय से मुकदमा निस्तारण व अपराधियों को सजा दिलाने में विलम्ब व थाना स्तर पर फरियादियों कि असंतुस्ट फरियादियों के फीड बैक के कारण रैकिंग में पीछे हो जाता था।
जनवरी माह के आईजीआरएस निस्तारण का रैकिंग आंकड़ा जारी हुआ। जिसमें जिले के प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह रैकिंग जनपद के 16 थानों में से केवल 11 थानों कार्य प्रगति पर मिले है। जबकि पांच थाना ऐसे है जो प्रदेश के 1590थानों में सबसे निचले पायदान पर है। उसमें सबसे ख़राब स्थिति धीना कि है। यह जिला जोन नहीं बल्कि प्रदेश के 1590 वें नंबर पर है। वही हाल जिले के एक मात्र महिला थाने का है। जहाँ शिकायती पत्र ज़ब से मिशन शक्ति कार्यक्रम संचालित हुआ है उसके बाद से कभी कभार गिने चुने जाते है। लेकिन उसपर भी प्रभारी दिलचस्पी नहीं लेती। जिसके कारण यह थाना प्रदेश के 1576 वें स्थान पर आया है। आंकड़ों का रिकार्ड देखने के बाद अब लोग इस बात से संतुस्ट है कि उनसे पीछे भी अभी कई लोग है। हाल फिलहाल में एसपी के पीआरओ रहे विनोद मिश्रा को बबुरी कि व्यवस्था ठीक करने के लिए भेजा गया है। ब्यवस्था इस कदर यहां ठीक हो गया कि फरियादी ज़ब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय नहीं आएगा तब तक पीड़ित कि यहां सुनवाई नहीं होगी। जिसका परिणाम रहा कि प्रदेश के 1413 वें स्थान पर थाना कि रैकिंग है। हलांकि केवल बबुरी ही नहीं बल्कि मुगलसराय सर्किल के तीन थाना में से दो को यह गौरव मिला है। वही हाल सकलडीहा सर्किल के धानापुर का है।