पुलिस लाइन में तैनात रहे इंस्पेक्टर के कंधे पर रोहिताश पाल हत्या कांड की जिम्मेदारी

Chandauli news: बहुचर्चित हत्याकांड रोहिताश पाल के हत्या के मामले में पुलिस को हाथ नहीं लगने के बाद अपराध पर कार्य करने के लिए चर्चित इंस्पेक्टर संतोष सिंह कि गाड़ी आख़िरकार आखिरकार आठ माह बाद साइड लाइन से पटरी पर आ गयी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सात निरीक्षक व उपनिरीक्षक को इधर से उधर कर करते हुए संतोष सिंह को मुगलसराय व मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह को जन शिकायत प्रभारी बना दिया।

वहीं अलीनगर से हटने के बाद पुलिस अधीक्षक के पीआरओ प्रथम विनोद मिश्रा भी चार्ज पाने में सफल हो गए। बबुरी थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश मिश्रा को हटाकर यह बबुरी का प्रभारी बन गए। साइबर थाने से संबद्ध हरिनारायण पटेल को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया। वहीं साइबर थाना प्रभारी रामजनम यादव को एसोजी प्रभारी बनाया गया एसओजी और सर्विलांस का प्रभार देख रहे आशीष मिश्रा का भार हल्का करते हुए सर्विलांस इनके हिस्से रखे है।