Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

नगर के गंदा नाला पर कब्जा करने वालों कि बनने लगी सूची

एक माह पूर्व तहसील से मिली थी नोटिस, जल्द ही अतिक्रमण मुक्त करने के लिए होगा तोड़ फोड़

बरसात में जाम नालों कि सफाई न होने के बाद बना रोड़ मैप, एसडीएम ने दुकानदारों से किया वार्ता



Chandauli news : सदर एसडीएम दिव्या ओझा अस्तित्व खो चुके नालो के प्रति एक बार फिर से गंभीर हो गयी है। पिछले दिनों अचानक हुई बारिश से तहसील, एडीएम आवास व न्यायालय परिसर के जलमग्न होने के बाद ज़ब पानी निकासी के लिए तहसील प्रशासन पसीना बहा रहा था तब अस्तित्व बिहीन नाला सबसे बड़ा कारण बनकर सामने आया था। उसके बाद से ही नालों का अस्तित्व बचाने के लिए पहल शुरू हो गया।


तहसील प्रशासन ने उन चार दिनों में ही अतिक्रमण कारियों को चिन्हित कर लिया था। इसके पूर्व भी तहसील प्रशासन नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन इसपर पहल नही हो सका जो नगर वासियों के लिए खुद ही मुसीबत बना हुआ है। एडीएम न्यायिक के आवास पास तो नाले पर ही एक अस्पताल संचालक पक्का निर्माण कराकर जनरेटर आदि स्थापित कर दियें है। वहीं स्थिति जिला जज आवास के सामने कि है। यहां पूरे नाले पर दुकान लगाया जा रहा है। नगर से लेकर रेलवे स्टेशन के सामने तक यहीं स्थिति है।


इसको लेकर एसडीएम दिब्या ओझा ने कहा कि ब्यापारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहमति बनायी जाएगी। नाला सफाई नगर के जलजमाव का मुख्य कारण है। इस कार्य को गंभीरता से कराया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page