2 जनवरी के बाद नहीं हुआ धान खरीद, शिकायती केंद्रों पर नियुक्त हुए नोडल

Chandauli news : उपीएसएस के खुरहट केंद्र पर बिना केंद्र खुले ही प्रतिदिन धान खरीद का मामला प्रकाश में आते ही डीएम चन्द्रमोहन गर्ग ने गंभीरता दिखाया। उन्होंने क्रय सिस्टम में लगे सभी अधिकारियों को तलब करते हुए धान खरीद के खेल पर नाराजगी जाहिर किया। एसडीएम के रिपोर्ट के बाद केंद्र के खुरहट कांटा को बंद कर दिया गया। इसके साथ आधा दर्जन केंद्र पर बीडीओ व लेखपाल को लगाया गया है।

बरहनी विकास खंड के खुरहट पंचायत भवन पर किसानों के धान खरीद को केंद्र बनाया गया है। लेकिन यहां स्थिती यह है कि किसानों के धान को यहां मांगकर खरीदने के बजाय मिलरों के माध्यम से आने वाले किसानों का धान खरीदा जा रहा था. जिसकी शिकायत पर 24newstime.com ने केंद्र के इस कालाबाजारी को उजागर किया था। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने लिया। वहीं क्षेत्र भ्रमण पर निकली सदर एसडीएम दिव्या ओझा खुटहड़, अमड़ा, चारी सहित आधा दर्जन केंद्र का निरीक्षण कि थी। खुटहड़ केंद्र पर पहुंची एसडीएम ने वहाँ कि स्थिति देख हतप्रभ थी। केंद्र पर एक भी खाली बोरा नहीं मिला यहां तक कि पिछले कई दिनों से धान खरीद पोर्टल पर हो रहा था लेकिन मौके पर एक बोरी धान भी नहीं मिली। ना पल्लेदार मिले न केंद्र प्रभारी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभारी एक घंटे के लिए आते है और पहले से बुलाये किसान का अंगूठा लगाकर चले जाते है।
जिसकी रिपोर्ट एसडीएम ने एडीएम व जिलाधिकारी को दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ व एआरकोआपरेटिव को तलब किये। केंद्र प्रभारी से स्पस्टिकरण माँगा गया। इसके बाद भी लगातार तीन दिन खरीदारी जारी रहा केंद्र प्रभारी के हरकत व एआरकोआपरेटिव के सुस्ती पर डीएम काफ़ी नाराज हुए। उन्होंने केंद्र पर खरीदारी के कांटे को बंद करा दिए। केंद्र पर खरीदारी बंद होने पर हड़कंप मच गया।