- वाहन का ईएमआई टूटने में अक्सर खींच ले जाते थे गाड़ियां

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल का एक बार फिर से तेवर मंगलवार को मीटिंग हाल में देखने को मिला। इस बार यह फाइनेंस एजेंट व वाहन एजेंसी के मालिकों के साथ बैठक कर रहे थे। जिसमें उन्होंने रिकवरी एजेंटो को सीधे आगाह किया कि वाहन का ईएमआई न जमा कर पाने वालों के साथ जो व्यवहार करते है यह जिले में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी के वाहन खींचे तो सीधे लूट का मुकदमा दर्ज होगा। बकाया का पैसा कानूनी तरीके से वसूल करें।
इसमें माइक्रो फाइनेंस वाले भी साप्ताहिक वसूली भी गुंडई से वसूल करते है। इन लोंगो को भी एसपी ने अपना मनतब्य बता दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें फाइनेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा EMI न देने कि दशा में वाहन स्वामी के साथ जबरदस्ती कर गाड़ी जब्त कर ली जाती है। इसमें अक्सर झगड़ा होता है, ग्राहक का उत्पीड़न होता है एवं बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है।
एसपी ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे रिकवरी के लिए निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ही कार्यवाही करें। किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित करें, स्वयं कानून हाथ में लेने का प्रयास न करें।