Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कानून कि राडार पर किन्नर समाज, जबरिया वसूली में 12 को जेल

किन्नरों के आतंक से पुलिस अब होती रही है बैकफुट आरपीएफ पुलिस ने संभाला मोर्चा



Chandauli news : डीडीयू नगर स्टेशन पर गुरुवार की देर रात आरपीएफ पुलिस ने एक दर्जन किन्नरों कानून का डंडा चलाया। अब तक यह किन्नर समाज के नग्न प्रदर्शन कि डर से इन लोंगो पर कार्यवाही नहीं होती रही है। जिसके कारण मनोबल एस कदर बढ़ा हुआ था कि जिसे ज़ब चाहे यह उलझने में संकोच नहीं करते थे। लेकिन गुरुवार मध्य रात्रि में आरपीएफ पुलिस ने यह बता दिया कि कानून का उलंघन भारी पद सकता है।
विक्रमशिला एक्सेप्रेस के यात्रियों ने कंट्रोल को यह सूचना दिया कि ट्रेन में चढ़े हुए किन्नर जबरिया वसूली कर रहे है। यह सभी भागलपुर से आनंद बिहार जा रही ट्रेन में चढ़े थे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि किन्नर पैसा न देने पर दुर्व्यवहार कर रहे थे। यात्रियों की शिकायत पर दर्जनभर किन्नरों को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद लिखापढ़ी के बाद किन्नरों को हवालात में डाल दिया।
भागलपुर से आनंद बिहार जा रही अप की विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार यात्रियों से जबरिया धन उगाही कर रहे किन्नरों की शिकायत मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद कंट्रोल ने डीडीयू नगर को सूचित किया। ट्रेन के प्लेटफार्म तीन पर लगते ही आरपीएएफ जवानों ने घेराबंदी कर 12 किन्नरों को हिरासत में ले लिया। किन्नरों के हिरासत में लिए जाने कि सूचना पर अन्य किन्नर आरपीएफ थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान कुछ देर के लिए जवानों की परेशानी बढ़ गई थी।
इसके बाद पुलिस सभी को लिखापढ़ी के बाद हवालात में डाल दिया। पकड़े गये किन्नरों में रानी, काजल राय, सोनी, टीना, रोशनी, मोनिशा, मधु, जोबा, ज्योति, फातिमा खातून, रिया राय, राखी राय बक्सर बिहार के है। इन सभी को मुकदमा अपराध संख्या 1038/2026 से 1049/2026। धारा 145, 146 व 147 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page