सड़क दुर्घटना में घायल होकर छटपटा रहा था युवक, पुलिस एम्बुलेंस का कर रही थी इंतजार

Chandauli news : अब तक सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को ईलाज के लिए ले जाने कि बजाय पहले लोग मानवता को ताख पर रख वीडियो बनाते है। लेकिन गुरुवार को पुलिस भी इतना संबेदन हीन हो जाएगी यह भी देखने को मिला है।
मुगलसराय क्षेत्र के मारुति नगर निवासी करन (20) वाराणसी से घर लौटते समय दुलहीपुन FCI गोदाम के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। वह सड़क पर गिर कर तङप रहा था और लोग तमाशबीन बने रहे। उसी बीच एक राहगीर आशीष ने डायल 112 पर सूचना दे दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी संवेदनहीन का सीमा पार कर गये। यह लोग भी अन्य राहगीरों कि तरह एम्बुलेंस को फोन कर इंतजार करने लगे। जबकि युवक छटपटा रहा था। पुलिसकर्मी ऑटो रुकवाते रहे। आधे घंटे बाद पीआरबी कि चार पहिया वाहन होने के बाद भी युवक को टोटो से राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय लाया गया।
हमेशा विवाद में रहने वाला राजकीय महिला अस्पताल पर भी घायल को गाड़ी से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाने के लिए कोई कर्मचारी आया । घायल के साथ आए युवक आशीष ने स्ट्रेचर लाने को कहा तो अस्पतालकर्मियों ने उसे डांट कर भगा दिया। किसी तरह आशीष ने लड़ झगड़ कर आकस्मिक कक्ष ले गया तब तक युवक दम तोड़ दिया।