विकास यादव के बाद इन लोंगो कि सम्पत्ति कुर्क कि तैयारी

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे पेशेवर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब उनके द्वारा अपराध में संलिप्त होते हुए बनाये हुए चल व अचल सम्पत्ति को जब्त कराने का अभियाना शुरू कराये है। इसमें बलुआ से इसकी शुरुआत हुयी है।

बलुआ पुलिस से गौ वंश कि गाड़ी छीनने के बाद आरोपित हुए विकास यादव को पुलिस पकड़ नहीं पायी। कई बार उसके ठिकानों पर छापेमारी भी हुआ लेकिन पुलिस के हाथ यह नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने भगोड़ा घोषित करते हुए 14 ए कि कार्यवाही शुरू कर दी। इसमें पिछले दो दिनों से उसके द्वारा अवैध रुप से बनाये गए दो आलीशान मकान को जब्त किया गया। इसके साथ ही जनपद के अलग अलग थानों के क्रांइम रजिस्टर का शोभा बढ़ा रहे 05 माफियाओं को पुलिस ने चिह्नित किया है। इन सभी के भी चल व अचल सम्पत्ति का विवरण जुटा ली है। जिसमें सदर कोतवाली के फगुइयां गांव निवासी शिवकुमार सोनकर उर्फ संजय पुत्र मुन्ना सोनकर कि पहचान गौ तश्कर के रुप में हुयी है। इसके उपर गौ तश्करी के 4 मामले दर्ज है। मुगलसराय कोतवाली में आपराधिक माफिया के रुप में राकेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र राम नरेश सिंह नि०-चहरिया थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार। जो मुगलसराय के सुभाष नगर में रहता है। इसके उपर 22 मुकदमें दर्ज है। अलीनगर पुलिस ने तड़िया निवासी विकास यादव को गौ तस्कर के रुप में चिह्नित किया है। इसके उपर 2 मुकदमें दर्ज है। वहीं अलीनगर के जंसो कि मड़ई निवासी अरविन्द जायसवाल उर्फ मोनू पुत्र स्व० राजेश जायसवाल के उपर गौ वंश के 6 मुकदमें है। धानापुर पुलिस ने मादक पदार्थ माफिया के रुप में लोरिक यादव पुत्र दयाराम यादव नि०-मन्नीपट्टी को चिह्नित किया है। इसके उपर मदक पदार्थो कि बिक्री के 19 मुकदमें पंजीकृत है। इन सभी के आपराधिक रिकार्ड में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद अब पुलिस नकेल कसने कि योजना बनायी है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि अपराध पर सख्ती कि जाएगी। पेशेवर अपराधियों द्वारा अपराध के पैसे से बनाये गए अचल व चल सम्पत्ति का आकलन कराया जा रहा जल्द ही 14 ए (कुर्की) कि कार्यवाही कराई जाएगी।