Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

ब्यापारी की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने लूट कि रची थी साजिश

  • गोरखपुर से धान का बीज बेचकर लौट रहे ब्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
  • ड्राइवर समेत कुल चार आरोपी को पुलिस कलने किया गिरफ्तार


Chandauli news : पुलिस अधीक्षक के जनपद में ज्वाइन करने के दिन ही रात्रि मे मुगलसराय में लूट हो गयी थी। जिसका तीन दिन बाद ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के जांच में जो तथ्य सामने आया है इसके बाद तो ड्राइवर रखकर गाड़ी से चलने वालों के होश उड़ गए।


पुलिस आधीक्षक आकाश पटेल ने घटना का अनावरण करते हुए पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी दिया किया कुरहना गांव के समीप जो घटना हुई थी एस घटना का सूत्र धार वादी का ड्राइवर था। ड्राइवर ने ही अपने भाई विपिन को ब्यापारी रोहित के पास पैसा होने व अन्य जानकारी दिया था। उसने योजना के तहत ही संबन्धित स्थान पर गाड़ी को बहाने से रोका था।

जिसके बाद तीन युवक आकाश, विपिन व विशाल पटेल ने लूट जैसी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के नाचघर मैदान के पास से लूट की घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 23,000 रुपये नकद, 02 मोबाइल फोन, 01 पीली धातु का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल CD डीलक्स नं0 UP63AU8764 तथा 01 अवैध तलवार बरामद किया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page