Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कंदवा हत्याकांड का नहीं मिला सुराग, दरोगा हो गया लाईन हाजिर

फार्म हॉउस पर सो रहे 27 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या



Chandauli news : कंदवा थाना क्षेत्र के परसडीहा में जलालपुर निवासी विशाल सिंह की हत्या के 20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगे। हलांकि हत्या कीं कारण से हुयी है उसका खुलासा करने का कमान आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने अपने हाथ में ले लिया है। उनकी निगरानी में टीम काम कर रही है। पुलिस को हत्या का सुराग अभी हाथ भले न लगा हो लेकिन थाने पर तैनात दरोगा विनोद सिंह को लाईन हाजिर कर दिया गया।
गुरुवार को जलालपुर निवासी विशाल के हत्या की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, थाना प्रभारी के अलावा फोरेंसिक की टीम,सर्विलांस व स्वाट की टीम भी पहुंच गयी थी। लगभग एक घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर कई एंगल से जांच पड़ताल किये। लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। यह बात लग है की अभी एक सप्ताह पूर्व थाने का चार्ज लिए राजीव मल्ल की शिकायत जरूर अधिकारियों के कान तक पहुंच गयी।
घटना स्थल से वापस आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने पर तैनात एसआई विनोद सिंह पर कार्यवाही करते हुए लाईन हाजिर कर दिया। दरोगा के लाईन हाजिर होने की जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। लोग एक दूसरे से यह जानकारी करने में जुटे रहे की कार्यवाही हत्याकांड के मामले में हुयी है या फिर कोई और बात। फिलहाल एसआई के उपर हुयी कार्यवाही के बाद थाना प्रभारी की कुर्सी सुरक्षित मानी जा रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page