विपणन के महेशुआ केंद्र पर रविवार के दिन व्यापारी का धान उतारे जाने का मामला

Chandauli news : धान खरीद में मार्केटिंग के महेशुआं केंद्र पर किसान कि बजाय ब्यापारी का धान उतारे जाने के मामले में जाँच करने के लिए जिला विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह व सकलडीहा तहसीलदार पहुंचे थे। केंद्र पर खरीद के लिए अंगूठा लगाने पहुंचे किसानों से प्रभारी ने अपने पक्ष में बयानबाजी कराया। जिससे सकलडीहा तहसीलदार ने तो संतुस्टी जताया लेकिन विभागीय कर्मचारी किस कदर घाल मेल कर रहा है यह वहाँ कि स्थिति देखते ही डिप्टी आरएमओ समझ गए। इसके बाद तो उन्होंने रिकार्ड का जाँच करने के बाद केंद्र प्रभारी को स्पस्टिकरण जारी करते हुए एक दिन के अंदर जबाब देने का निर्देश दिया।

जिले में किसानों के धान कि खरीद गुणवत्ता के साथ हो। जिसका लाभ किसानों को मिले इसके लिए आधा दर्जन नोडल लगाए गए है। इसके बाद भी केंद्र प्रभारी किसानो से सीधे धान खरीदने कि बजाय व्यापारी ये फिर मिलरो के माध्यम से किसानों के धान कि खरीद कर रहे है। रविवार को केंद्र बंद होने के बाद भी यहां के प्रभारी ने ब्यापारी के धान से भरे ट्रैक्टर को सीधे गोदाम में उतरवा रहे थे।

प्रभारी के इस कालाबाजारी का 24newstime.com ने उजागर किया। केंद्र पर धान उतारे जाने का फोटो साक्ष्य के साथ प्रकाशित हो गया। जिसका एसडीएम सकलडीहा ने संज्ञान लिया। मौके पर तत्काल नायब तहसीलदार को जाँच में भेजे थे। इसके बाद मामले का डीएम चन्द्रमोहन गर्ग नव संज्ञान लिया। सोमवार को तहसील दिवस में ब्यस्तता के कारण मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी महेशुआ केंद्र पहुंचकर यहां के खरीद व्यवस्था का हाल जाना जहाँ उन्हें अपने मातहत को स्पस्टीकरण जारी करना पड़ा।
क्या कहते है डिप्टी आरएमओ : जिला विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभिलेखिय जाँच के बाद केंद्र प्रभारी को स्पस्टिकरण जारी करते हुए बुधवार तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आगे कि कार्यवाही कि जाएगी।