अध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलचंदौलीझांसीमिर्जापुरराजनीतिलख़नऊवाराणसी

होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस रखेगी नजर

जुम्मे की नमाज व होली का हुडदंग दोनों शांति व सौहार्द के साथ मनाने की हिदायत

chandauli news : होली व जुम्मे की नमाज दोनों एक साथ पड़ रहा है। दोनों पर्व संप्रदाय के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में जोश में कहीं क़ानून ब्यवस्था प्रभावित न हो जाय इसके लिए थाना स्तर पर ग्रामीणों व सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठककर त्यौहार की गरिमा को बनाये रखने का दिशा निर्देश दिया जा रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन को लेकर पूर्व में हुए विवाद पर भी पुलिस नजर रखी है।

बबुरी थाना पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश तिवारी ने पीस कमेटी की बैठक करते हुए कहा की परम्परागत स्थान पर होलिका का स्थापना किया जायेगा। होलिका का स्थापना हाई टेंशन तार, ट्रांसफार्मर आदि के आस पास न करें। समय से पूर्व होलिका में आग न लगाए। गांव में कोई अराजक तत्व हैं तो उनके विषय में पुलिस को जानकारी अवश्य दें।

अलीनगर में बुधवार को सम्भ्रान्त लोंगो के साथ बैठक हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा की दोनों वर्ग के लिए अपना अपना त्यौहार है। इसमें अपने त्यौहार की तरह सामने वाले के त्यौहार को. महत्व देने की जरूरत है। एक दूसरे के साथ भाई चारा व गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दें।

इलियां में भी थाना प्रभारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुआ। इसमें होलिका दहन के दिन मनकपड़ा में वर्षो पूर्व हुए विवाद के विषय में जानकारी लिया गया। मनकपड़ा में वर्षो पूर्व होलिका दहन के बाद विवाद इस कदर बढ़ा था की रंग की बजाय खूनी होली हो गयी थी। तब से वहाँ बकायदे पीएसी तैनात की जाती है। पुलिस के संरक्षण में होलिका दहन होता है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा की बिना पुलिस की मौजूदगी में कोई होलिका में आग नहीं लगाएगा। ग्रामीणों ने कहा की कई वर्ष से वहां स्थिति सामान्य है। इसके बाद थाना प्रभारी ने कहा जो परम्परा चली आ रही है उसमें परिवर्तन नहीं होगा। इसके साथ ही होलिका स्थापना को लेकर किसी गांव में विवाद की स्थिति आदि के विषय में जानकारी लिया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी सूरज सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page