Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

रील बनाने के चक्कर में ट्रक में घुस गये मामा भांजा, मामा कि हो गयी मौत भांजा घायल

चंदौली से मिर्ज़ापुर जाते समय जगदीशसराय के समीप हुआ दुर्घटना



Chandauli news : सड़क पर गाड़ी चलाते समय मोबाईल पर बात करना जानलेवा है। यह स्लोगन पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह से लेकर यातायात जागरूकता में बता रही है लेकिन इसका पालन लोग कर नहीं रहे है। यहां तक कि अब युवा रील बनाने लग रहे है। इसी रील बनाने के चक्कर में मोटरसाईकिल सवार मामा भांजा बिना मौत के ही अपने आपको काल के गाल में डाल दिए।
गुरुवार को सदर कोतवाली के जगदीश सराय के समीप मोटरसाईकिल से घर जा रहे मामा भंजा रील बनाने के चक्कर में ट्रक के अंदर घुस गये जिसमें रिश्ते में मामा भांजा लगने वाले मनीष (22)पुत्र रामबृक्ष ढबहीं अहरौरा व संजीत(12) पुत्र दिनेश ककरवत मिर्ज़ापुर घायल हो गये। आस पास के लोंगो ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। जहाँ मनीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भांजा संजीत को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को आस पास के लोंगो बताया कि दोनों युवक मोटरसाईकिल से जा रहे थे वहीं पीछे बैठा व्यक्ति रील बना रहा था। जिससे मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे चली गयी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page