Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

नक्सल प्रभावित जिले कि सूची से चंदौली बाहर, एएसपी ऑपरेशन पर नहीं हो रही पोस्टिंग 

दो माह से कुर्सी खाली, एसपी के लगातार पत्राचार के बाद भी नहीं हो रही पोस्टिंग

Chandauli news: जनपद में एएसपी ऑपरेशन कि कुर्सी पिछले दो माह से खाली है। यहां पर किसी अधिकारी कि पोस्टिंग नहीं जो रही है। विभाग के लोग लगातार दो माह से ट्रांसफर पोस्टिंग का कयास लगा रहे है। लेकिन हर रोज का एक एक दिन अधिकारी बिहीन कट जा रहा। यह क्रम पिछले दो माह से चल रहा है। जनपद के इतिहास में यह पहली बार हुआ जहाँ दो माह से जिम्मेदार अधिकारी कि कुर्सी खाली चल रही हो। अब इसके पीछे का कारण क्या है इसके लिए रोज नई बात बन रही। कुछ लोंग तो यह भी क़यास लगाने लगे कि नक्सल के नाम से जिला बाहर हो चुका है। ऐसे में कही ऑपरेशन का पद ही तो समाप्त नहीं हो गया। 

चंदौली सोनभद्र व मिर्जापुर यह तीन जिले नक्सल प्रभावित के नाम से जाने जाते थे। जिसके कारण यहां एक एसपी व दो दो अपर पुलिस अधीक्षक तैनात होते थे। जिसमें एक एएसपी ग्रामीण व एएसपी ऑपरेशन। पोस्टिंग के हिसाब से जनपद के 16 थानों में से 05 थाने अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व 11 थाना ग्रामीण को प्रवेक्षण के लिए दिया गया। लेकिन 30 दिसंबर को यहां अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पद से सेवानिवृत्त हुए दिगंबर कुशवाहा के बाद से ऑपरेशन का पद रिक्त चल रहा है। अब ऑपरेशन के न होने से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पर कार्य का बोझ बढ़ गया है। यही नहीं मामला अधिकारियों के लोए उस समय तनावपूर्व हो जा रहा ज़ब एडीशनल सदर व पुलिस अधीक्षक में से कोई एक अवकाश पर चले जाय इसके बाद तो दो दो पड़ो का चार्ज संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है। सूत्रों कि माने तो लगातार यहां से पत्राचार हो रहा फिर भी पोस्टिंग नहीं हो रही। विभाग में लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग का क़यास लगाया जा रहा है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page