सैयदराजा के बगहीं गांव के समीप हाइवे के किनारे पड़ी थी महिला
Chandauli news : सैदराजा के बगहीं गांव के समीप हाइवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला के साथ कुछ गलत हुआ इस बात का चर्चा शुरू हो गया। जानकारी के बाद पहुंची सैदराजा पुलिस सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तय हो पायेगा कि महिला कि मौत कैसे हुयी है। अभी उसके शिनाख्त के लिए शव को मर्चरी हाउस रखा गया है।
नेशनल हाईवे 19 के किनारे सैयदराजा-जमानिया मार्ग के पास एक लगभग 50 वर्ष की महिला का शव पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। मंगलवार के तड़के सुबह टहलने निकले लोंगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। शव मिलने कि जानकारी के बाद आस पास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ के बाद पहुंची पुलिस ने सबसे शिनाख्त कराया लेकिन कोई पहचान नहीं सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हॉउस में 24 घंटे पहचान के लिए रखा गया है।