के जी नंदा अस्पताल में महिला आयोग कि सदस्य के साथ हुयी थी बदसलुकी
आयोग के सदस्य का डॉक्टर ने पकड़ा हाथ, देखती रह गयी चंदौली कि पुलिस
महिला आयोग कि सदस्य से बदसलूकी के बाद थाने मे डॉक्टर ने कराया था हंगामा


Chandauli news: मिशन शक्ति फेज 05 चंदौली में औधे मुँह गिर रही है। यह तब हुआ ज़ब महिला आयोग कि सदस्य के साथ पुलिस के सीओ व दो दो एसओ के सामने के जी नंदा के डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी व उनके छोटे भाई सगुन तिवारी ने बदसलुकी किया। आनंद तिवारी ने तो आयोग कि सदस्य का हाथ तक पकड़ लिए जबकि उनके छोटे भाई ने आयोग कि सदस्य को गरिमा सिखाने कि खुली धमकी दिए। यह अब होता रहा और सीओ सदर देवेंद्र प्रताप, इंस्पेक्टर सदर संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी पूजा कौर मुकदर्शक बनकर देखती रही। जबकि महिला आयोग कि सदस्य ने बदसलुकी करने वाले का नाम पता नोट करने के लिए बार बार कह रही है। अस्पताल में आयोग कि सदस्य के हुए बदसलुकी का वीडियो 10 दिन बाद शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर पायी है।
पिछले 18 दिसंबर को नगर स्थित के जी नंदा अस्पताल पर अचानक महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव पहुंची थी। जहाँ महिलाओं ने कई तरह कि शिकायत कि। जिसके विषय में अभी डॉक्टर से वह बात करने के लिए चेम्बर में गयी थी। जहाँ उनके साथ अस्पताल संचालक के भाई सगुन तिवारी ने गरिमा सिखाने कि धमकी दे दिए। उनके व्यवहार पर आयोग कि सदस्य ने कार्यवाही कराने के लिए नाम पता नोट करने के लिए ज़ब कहा तब डॉक्टर अपने भाई को ही मरीज बताते हुए बीच बचाव करने कि कोशिश करते नजर आये। लेकिन जैसे ही आयोग कि सदस्य जाने कि तैयारी कि खुद डॉक्टर ने बदसलुकी करते हुए उनका हाथ तक पकड़ लिया। उनके साथ चल रही फ़ोर्स मुकदर्शक बनी रही।
यही नहीं घटना के बाद हजारों कि संख्या में समर्थकों के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिए। पुलिस थाने मे तोड़फोड़ किए। जिसके बाद पुलिस ने 14 नामजद सहित 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी।