Ayodhya,mumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अरुण व अर्जुन ने मिलकर 394 घंटा किया बरामद, चार चोर गिरफ्तार

इलिया में पिछले एक सप्ताह से मंदिरों को चोर बन रहे थे निशाना



Chandauli news: इलिया थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चोरों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए आधा दर्जन मंदिरों को अपना निशाना बनाते हुए देव स्थान से घंटा व मुकुट आदि चुरा ले गए। लगातार बढ़ रही चोरी से थाने की अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही थी। जिसका इलिया पुलिस रोक लगाते हुए मंदिरों से चोरी गए घंटा व मुकुट आदि को बरामद किया है। बरामद घंटा की संख्या 394 बतायी जा रही है। इसके साथ ही चोरी करने वाले चार अंतर्जनपदीय चोर को भी गिरफ्तार किया है।


चोरी के बरामदगी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने मिडिया को बताया की थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष शहाबगंज अर्जुन सिंह के आपसी तालमेल की संयुक्त कार्यवाही मे 04 शातिर चोर गिरफ्तार हुए। जिनके कब्जे से विभिन्न धार्मिक स्थलों से चोरी किये हुए 394 पीतल के घंटे व 04 मुकुट व मूर्ति की आंख, चोरी में प्रयुक्त औजार व एक मोटर साईकिल संख्या UP65DZ2098 तथा ₹1500 बरामद किया है।


उन्होंने बताया की पुलिस को यह सफलता उस समय मिली ज़ब यह दूसरे जगह चोरी करने का योजना बना रहे थे। मुखबीर की सूचना पर दोनों थाने की फोर्स घेराबंदी कर गिरफ्तार की और पूछताछ किया तब यह सब चोरी की बात स्वीकार किये। इन सभी के निशांदेही पर चोरी का सामान जहाँ बेचते थे वहाँ जमालपुर मिर्जापुर में पुलिस छापेमारी किया जहाँ से माल बरामद हुआ।
गिरफ्तार चोरों में दो सगे भाई धीरज व नीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल, अतुल तिवारी पुत्र जवाहजर लाल तिवारी निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर व दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर के है।

इन सभी के खिलाफ मिर्जापुर व चन्दौली में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें धीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल के उपर जमालपुर में मु0अ0सं0 843/2016 धारा 379/411 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 75/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 BNS, व मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया,
मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकियामें दर्ज है। वहीं नीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल के उपर मु0अ0सं0 75/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 BNS थाना जमालपुर, मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज,मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया में पंजीकृत है। अतुल तिवारी पुत्र जवाहर लाल तिवारी के उपर मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया में दर्ज है। दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र स्व0 रामचन्द्र के उपर मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया,
मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज, मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया में दर्ज है। इसके साथ ही एक वांछित चोर राजू सेठ पुत्र रामजी सेठ निवासी ग्राम बहुआर के उपर भी मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया, मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज,मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली, मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया में दर्ज है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page