तालाबों पर से अवैध कब्जा कराएं खाली : स्वतंत्रदेव
बाढ़ की तैयारी को अभी से पूर्ण करने का राजस्व को निर्देश

Chandauli news: उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन,बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, के साथ साथ लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति जैसे आधार दर्जन विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जिले में गंगा कटान से होने नुकसान को रोकने लिए कराये जा रहे कार्य का भौतिक निरीक्षण किया।

मंत्री के साथ अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का काफिला कुंडा कला पहुंचा। जहाँ कार्य के बाबत जानकारी लिए। पूछताछ में ही अधिकारियों के जबाब पर घालामेल की बात पकड़ लिए। फिर क्या था कटान के लिए हो रहे निर्माण की गुणवत्ता जानने के लिए तलहटी में उतर गए। जहाँ कार्य देखकर विफर गए। जो पत्थर लगाया जा रहा था उसमें भारी अनियमितता थी। जिसके बाद जो कुछ हुआ यह कोई सोचा भी नहीं था। मंत्री ने मौके पर कार्य करा रहे लोंगो को लताड़ लगा दिया। अपने पार्टी के जनप्रतिनिधियों से भी कहा की आप सबकी भी जिम्मेदारी है। सरकार पैसा दे रही है यहां अधिकारी निर्माण ठीक से नहीं करा रहे इससे सरकार की छवि और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

अपने विभाग के प्रति इस कदर कंठस्थ जानकारी देखकर लापरवाह अधिकारी भी बंगले झाकने लगे। उन्होने स्पष्ट कर दिया की लापरवाही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि आगे उनके कार्य में प्रगति और गुणवत्ता में सुधार नहीं दिखा, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य केवल निर्माण नहीं बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा है, अतः इसकी गंभीरता को समझा जाए।

वहाँ से ग्राम नरौली (धानापुर) घाट पहुंचे जहाँ सुरक्षात्मक उपायों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी से तैयारी पूर्ण करने के लिए कहा। गंगा नदी की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि बस्तियों से निकलने वाला गंदा पानी किसी भी कीमत पर सीधे गंगा में प्रवाहित न हो।इसके लिए नालों का पुनर्निर्माण, जैविक उपचार और मलजल प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया जाए।
इस दौरान मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, सैदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सिंचाई तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।