24 घंटे ढूंढने के बाद आरोपी पुलिस के लगा हाथ

Chandauli news : मुगलसराय के सहजौर गांव के समीप बात विवाद में चार लोंगो को गोली मारने वाले अभियुक्त को मुगलसराय कि पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के बयान के बाद उसके परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद से पुलिस अधीक्षक स्वाट सर्विलांस कि टीम मुगलसराय के सहयोग में लगा दिए थे। मुगलसराय पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जिससे पूछताछ किया गया। जिसमें उसने घटना होने का कारण बताया।
घटना के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि 28 फ़रवरी कि रात्रि को रिंग रॉड पर चार लोंगो को गोली लगने कि सूचना मिली थी। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद पीड़ित के पिता राम प्रसाद यादव पुत्र स्व० हीरालाल यादव मवई कला द्वारा तहरीर लेकर सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नु सिंह पुत्र स्व० सुरेन्द्र सिंह व उसके साथ उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके क्रम में इन सभी के गिरफ्तारी के लोए टीम लगायी गयी थी। सोमवार को मुगलसराय पुलिस के हाथ लग गया। गिरफ्तारी के बाद ज़ब पूछताछ किया गया तो आरोपी ने बताया कि वह अपने ट्यूबेल से घर जा रहा था। रास्ते में पान खाने के लिए दुकान पर रुका था। वहीं 04 लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो गाड़ी से चार लोग तेज गति से आये मेरे द्वारा तेज गाड़ी न चलाने का सलाह दिया गया। तब तक यह लोग उलझ गए। चारो ने हाथपायी व मारपीट करने लगे. जिससे नाराज होकर वह अपने ट्यूबेल पर गया वहाँ से असलहा लेकर आया जिसमें चार गोली थी। जो चारो के उपर प्रहार कर दिया।