कंदवा व सदर कोतवाली पुलिस कि रिपोर्ट पर एसपी ने घोषित किया ईनाम
ईनाम घोषित होते ही क्राइम ब्रांच कि टीम तलाश में जुटी

Chandauli news : पुलिस के रिकार्ड में एक बार अपराधी के रूप में मुकदमा दर्ज हो गया फिर तो पुलिस उनके कुंडली को खंगालना शुरू कर देती है। लगातार अपराधिक गतिविधि वालों पर पुलिस नकेल भी कसना शुरू कि है। ऐसे में दो अभियुक्तों के लगातार अपराधिक गतिविधि को देखते हुए इन सभी को 25 हजार का इनामिया घोषित किया गया।
ऐसे ही सदर कोतवाली पुलिस ने मझवार गांव के सिद्धार्थ पुत्र अजीत सिंह व कंदवा थाना क्षेत्र के महुजी गांव निवासी विक्रांत सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह को 25 हजार का इनमिया घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक के यहां से ईनाम घोषित होते ही स्वाट व सर्विलांस कि टीम सक्रिय हो गयी।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि सिद्धार्थ व आर्यन दोनों हत्या लूट जैसे जघन्य अपराध में सक्रिय है। इनके उपर जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमा पहले से दर्ज है। जिसमें सिद्धार्थ के उपर सेर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 349/25 के तहत धारा 109,110,115(2), 126, 190, 191(2), 191 (3), 324(4)351(2),352(2), मुकदमा अपराध 161/22 के तहत 307,323,504,506 एससी एसटी एक्ट व अपराध सख्या 169/25 के तहत 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जबकि कंदवा के महुजी निवासी विक्रांत सिंह के उपर अपराध संख्या 349/25 के तहत धारा 109,110,115(2),126,190,191(2)191(3)324(4)351(2)352 बीएनएस अपराध संख्या 139/22 के तहत धारा 392 व 411 मे धानापुर थाने में था अपराध संख्या 30/23 120बी 386,395,419, 420व 3/25 के तहत सकलडीहा में मुकदमा दर्ज है। इन दोनों के अपारधिक गतिविधि को देखते हुए इन दोनों अपराधियों पर 25-25हजार का ईनाम घोषित किया है। ऐसे लोंगो को लोकेशन देने वालों को यह ईनाम दिया जायेगा। वहीं पुलिस के साथ इनका मुठभेड़ होता है तो यह ईनाम कि धनराशि टीम को. दिया जायेगा।