Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बंद बोतल पानी बनाने वाली तीन फैक्ट्री सील, स्वास्थ्य खराब कर रहा है पानी

बंद बोतल पानी में मिला ई कोलाई वैक्टिरिया



Chandauli news : जिले बंद बोतल पानी बनाने वाली तीन कम्पनियों को शनिवार के दिन खाद्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इनके उत्पाद के बिक्री पर रोक लगा दिया गया। इसके पीछे खाद्य अधिकारी ने कुलदीप सिंह ने बताया की पानी में कैल्शियम, मैग्ननिशियम की क्षमता औसत से ज्यादा कम पाया गया है। जबकि उसके साथ ई कोलाई नामक विक्टिरिया पानी में पाया गया है। जो स्वास्थय के लिए नुकसान दायक है। दोनों फैक्ट्री को सील किया गया है। जबकि एक और फैक्ट्री पर कार्यवाही के लिए केंद्रीय मंत्रालय को रिपोर्ट भेजा गया है।


स्वास्थय के प्रति सजग या फिर शौक वस आजकल ज्यादा तर लोग बंद बोतल पानी पीने के शौक़ीन हो गए है। यही नहीं शादी विवाह के अवसर पर भी बड़े बड़े जार पानी के मंगाए जाते है। पानी का ऑर्डर दे दिया गया अब बंद बोतल में क्या परोसा गया इससे अनभिज्ञ होकर लोग इसको पीते है। वहीं बिना मानक के उत्पाद पर औषधि विभाग भी अपनी नजर बंद किये रहता है। लेकिन शनिवार को वा बेवरेज कंपनी के लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की गई है, इस कंपनी के पास केंद्र स्तर से जारी लाइसेंस है। गूगली नाम से मेसर्स सुरभि फूड्स, एक्वस नाम से वेजनेक्स फूड्स और टीचर नाम से बा बेवरेज कंपनी बोतल बंद पानी बाजार में बेचती है। तीनों कंपनियों की फैक्टरियों की क्षमता रोजाना 4-5 हजार बोतल बंद पानी उत्पादन की है। इनके उत्पाद में ईकोलाई नाम की वैक्टिरिया पायी गयी है। चिकिस्तकों का कहना है की ई कोलाई वैक्टिरिया पेट व पेशाब के रास्ते में संक्रमण पैदा करता है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page