वर्षो से एक ही पीआरबी पर जमे पड़े लोंगो को हटाया गया

Chandauli news : डायल 112 के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने समीक्षा बैठक के बाद पीआरबी पर वर्षो से तैनात 145 कर्मचारियो को ताश के पत्ते कि तरह फेंट दिया।

डायल 112 व यातायात के नोडल का कमान आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर देख रहे है। उन्होंने शिकायत कर्ता तक पहुंचने वाले समय के बाबत जानकारी ले रहे थे। उसी दौरान उन्होंने कर्मचारियों के पीआरबी पर तैनाती के बाबत प्रभारी से जानकारी लिया। जहाँ वर्षों से तैनात कर्मचारियो कि जानकारी मिलने पर 145 कर्मचारियों को एक झटके में उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया।