
Chandauli news : कुछ दिनों पूर्व आद्योगिक नगर चौकी प्रभारी पंकज सिंह को एस लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने हटा दिया की इन्हेने चौकी में बुलाकर एक ब्यक्ति को लाठी से पिटा था। इस कार्यवाही के बाद अब धानापुर की पुलिस ने जमीनी विवाद में लड़ रहे दो भाई में से एक की तरफदारी करते हुए दरोगा ने दूसरे पक्ष पर लाठियों का बौछार कर दिया। जिसे पूरा अंग काला हो गया है। पीड़ित के पत्नी ने भी दरोगा पर गंभीर आरोप लगायी है।
थाना क्षेत्र के कान्धरपुर गांव के प्रदीप मौर्य का पिता व भाई से विवाद चल रहा था। जिसपर दोनों पक्ष को पुलिस ने थाने बुलाई। एक साल से चल रहे विवाद में कोई हल नहीं निकल पा रहा था। जिसपर चौकी प्रभारी केके उपाध्याय नाराज हो गए। उन्होंने थाने में न केवल गली लिया बल्कि एक पक्ष के प्रदीप मौर्या को बेरहमी से पीटा। प्रदीप की पत्नी सुप्रिया नव बताया की चौकी इंचार्ज बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई की। कमर, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। चोट के कारण उन्हें रात भर नींद नहीं आई।