महिला दरोगा व आरक्षियों के साथ खिलाड़ियां शामिल
सीओ सकलडीहा व डीडीयू नगर ने दिखाई हरी झंडी

Chandauli news :मिशन शक्ति फेज 05 के प्रचार प्रसार के क्रम में शुक्रवार को महिला पुलिस कर्मियों ने सड़क पर दौड़ लगायी। हलांकि यह दौड़ कोई प्रतियोगिता नहीं थी। चकिया तिराहा से सीओ डीडीयू नगर कार्यालय तक दर्जनों महिला पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाया।

मिशन शक्ति के नोडल स्नेहा तिवारी ने कहा कि यह जनजागरुकता के क्रम में विभिन्न आयोजन किये जा रहे है। जिससे समाज में आगे बढ़ने वाली महिलाएं व बच्चियों का हौशला बढ़ सके। उनके अंदर किसी प्रकार का डर बैठा है तो वह निकल सके। महिला पुलिस कर्मियों को दौड़ता देख उनके अंदर भी दौड़ने खेलने कि अभिलाषा हो तो वह भी अपने मन को दबा के न रखें। बाहर का माहौल पूरी तरह से उनके अनुकूल है। हर मोड़ पर पुलिस सुरक्षा के दृस्टि साथ है। इन कार्यक्रमों का उद्येश्य यहीं है।
मिशन शक्ति के तहत 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्र में एक दिन का कार्यभार बच्चियों को दिया जा रहा है। जैसे विद्यालय में प्रधानाध्यापक, एसडीएम, सीओ आदि अपने अपने क्षेत्र में एक एक दिन का कार्यभार भी देकर उनके मनोबल को बढ़ा रहे है। इस दौरान सीओ डीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रशिक्षु सीओ आकांक्षा गौतम, कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, महिला थानाध्यक्ष पूजा कौर सहित महिला पुलिस कर्मी व स्कूली छात्रा उपस्थित रहीं।